Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • UP Nikay Chunav 2023: चुनाव के दौरान यमुना कॉलोनी में ईवीएम हुई खराब, मतदान में देरी

UP Nikay Chunav 2023: चुनाव के दौरान यमुना कॉलोनी में ईवीएम हुई खराब, मतदान में देरी

लखनऊ। यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. आज सुबह प्रदेश के 37 जिलों में मतदान शुरू हो गया है. कुशीनगर जिले के सेवरही नगर पंचायत के शिवशक्ति नगर में मतदान करने के लिए बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि 95 वर्षीय […]

Advertisement
UP Nikay Chunav 2023
  • May 4, 2023 3:44 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. आज सुबह प्रदेश के 37 जिलों में मतदान शुरू हो गया है. कुशीनगर जिले के सेवरही नगर पंचायत के शिवशक्ति नगर में मतदान करने के लिए बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि 95 वर्षीय मुयली देवी और 70 वर्षीय रुखिया देवी ने मतदान किया। वहीं महाराजगंज में पहली बार नगर पंचायत बने पनियरा कस्बे में बूथ पर वोट डालने के लिए सुबह से ही मतदाता लाइन लगाकार खड़े हैं।

ईवीएम ख़राब होने से आई परेशानी

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी में बूथ संख्या-648 और 659 में ईवीएम खराब होने के कारण मतदान में देरी हुई। ईवीएम को बदला जा रहा है। वहीं मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लाइन लग गई है।

सुरक्षा का कड़ा इंतजाम

गोरखपुर के एसएसपी गौरव ग्रोवर ने जानकारी देते हुए कहा कि आज एक नगर निगम और 11 नगर पंचायतों के लिए मतदान की प्रक्रिया चल रही है। सभी जगहों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस को तैनात किया गया है। पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। PAC और BSF भी तैनात है। CCTV द्वारा निगरानी की जा रही है।


Advertisement