Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • UP Nikay Chnuav: बीजेपी ने तय की प्रचार अभियान की जिम्मेदारी, इन लोगों को सौंपा जिम्मा

UP Nikay Chnuav: बीजेपी ने तय की प्रचार अभियान की जिम्मेदारी, इन लोगों को सौंपा जिम्मा

लखनऊ। निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है। इसके तहत कई लोगों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। जेपी ने प्रचार अभियान की जिम्मेदारी भी तय कर ली है। अभियान को लेकर क्षेत्रीय समन्वयक नियुक्त किए गए है। नवनियुक्त लोग चुनाव प्रबंधन, प्रचार अभियान की व्यवस्थाएं देखेंगे। अमरपाल मौर्य को अवध […]

Advertisement
UP municipal elections 2023
  • April 13, 2023 12:05 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है। इसके तहत कई लोगों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। जेपी ने प्रचार अभियान की जिम्मेदारी भी तय कर ली है। अभियान को लेकर क्षेत्रीय समन्वयक नियुक्त किए गए है। नवनियुक्त लोग चुनाव प्रबंधन, प्रचार अभियान की व्यवस्थाएं देखेंगे। अमरपाल मौर्य को अवध क्षेत्र के समन्वयक नियुक्त किया गया है। गोविंद नारायण शुक्ला काशी के समन्वयक नियुक्त हुए है। संतोष सिंह को ब्रज क्षेत्र और अनूप गुप्ता को गोरखपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। सुभाष यदुवंशी को पश्चिम क्षेत्र के समन्वयक बनाए गए हैं। प्रियंका रावत कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की समन्वयक बनी हैं।

कांग्रेस ने इसे बनाया मेयर प्रत्याशी

वहीं दूसरी तरफ बनारस में कांग्रेस ने मेयर पद पर अनिल श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि अनिल श्रीवास्तव बीएचयू छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्ष 2010 में अनिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वाराणसी जिले के अध्यक्ष बने थे। बताया जा रहा है कि निकाय चुनाव में बीजेपी का वर्चस्व खत्म करने के लिए कांग्रेस ने BHU के पूर्व अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव को मेयर पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया है।


Advertisement