Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • UP News: महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम ने रखा राम नगरी में कदम, राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कसा तंज

UP News: महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम ने रखा राम नगरी में कदम, राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कसा तंज

लखनऊ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या दौरे पर हैं। उनके साथ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस भी अयोध्या दौरे पर आए हुए हैं। लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना होते हुए महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि ‘भगवान राम का आशीर्वाद हमारे साथ है और इसलिए हमें […]

Advertisement
महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम ने रखा राम नगरी में कदम
  • April 9, 2023 6:38 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या दौरे पर हैं। उनके साथ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस भी अयोध्या दौरे पर आए हुए हैं। लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना होते हुए महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि ‘भगवान राम का आशीर्वाद हमारे साथ है और इसलिए हमें धनुष और तीर का प्रतीक प्राप्त हुआ है।’ महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि मुझे इस बात से बहुत खुशी हुई कि आज रामलला के दर्शन के लिए मैं अयोध्या के लिए रवाना हो रहा हूं। मैं राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ा हुआ हूं। सभी कार सेवाओं में मैंने अपनी उपस्थिति दर्ज की है।

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कसा तंज

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के दोनों नेताओं के दौरे पर अब शिवसेना गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने तंज कसा है. संजय राउत ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम शिंदे का अयोध्या दौरा भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्पॉन्सर किया गया है.


Advertisement