Thursday, September 19, 2024

UP News: यूपी से बीजेपी की नई टीम का हुआ गठन, नाम इस प्रकार

लखनऊ। प्रदेश भाजपा की ओर से नई टीम का ऐलान कर दिया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शनिवार को पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची को जारी कर दिया है। चौधरी की नई टीम में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को साधा गया है। 45 सदस्यीय टीम में जहां 18 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, वहीं सात लोगों को महामंत्री और 16 को मंत्री घोषित किया गया है। प्रदेश की नई टीम में कई पदाधिकारीयों को दोबारा संगठन में काम करने का मौका दिया गया है।

नई टीम में ये हैं उपाध्यक्ष

आपको बता दें कि नई टीम में पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, कांता कर्दम, संतोष सिंह, सलिल विश्नोई, सुरेन्द्र नागर, सत्यपाल सैनी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह, बृज बहादुर, सुनीता दयाल, दिनेश कुमार शर्मा, मानवेन्द्र सिंह, पदमसेन चौधरी, मोहित बेनीवाल, डॉ. धमेंन्द्र सिंह, देवेश कुमार कोरी व त्रियंबक त्रिपाठी को प्रदेश संगठन में उपाध्यक्ष घोषित कर दिया गया है।

ये हैं प्रदेश मंत्री और महामंत्री

बताते चलें कि गोविंद नारायण शुक्ला, अमर पाल मौर्या, अनूप गुप्ता, प्रियंका सिंह रावत, संजय राय, सुभाष युदवंश और राम प्रताप सिंह चौहान को महामंत्री नियुक्त किया गया है। इनके अलावा शंकर गिरी, डॉ. चन्द्रमोहन सिंह, मीना चौबे, अंजुला सिंह माहौर, विजय शिवहरे, शंकर लोधी, शंकुतला चौहान, अनामिका चौधरी, पूनम बजाज, अर्चना मिश्रा, अमित बाल्मिकी, बसंत त्यगी, शिवभूषण सिंह, सुरेश पासी, अभिजात मिश्रा और डीपी भारती को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार मनीष कपूर लगातार दूसरी बार कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। जबकि संजीव अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष और भारत दीक्षित को कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है। ओमप्रकाश श्रीवास्तव को प्रकोष्ठ एवं विभाग के प्रभारी का उत्तरदायित्व सौंपा गया है।

छह क्षेत्रीय अध्यक्ष भी हुए नियुक्त

आपको बता दें कि प्रदेश संगठन में पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश अध्यक्ष ने छह क्षेत्रीय अध्यक्षों के नाम का भी ऐलान कर दिया गया है। इनमें कमलेश मिश्रा अवध से,दिलीप पटेल काशी से, शहजानंद राय गोरखपुर से, प्रकाश पाल कानपुर-बुंदेलखंड से, द्रुवविजय सिंह शाक्य ब्रज से और सतेन्द्र सिसोदिया को पश्चिम क्षेत्र से क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Latest news
Related news