Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • UP MLC Election: MLC चुनाव के परिणाम घोषित,भाजपा प्रत्याशी पद्मसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह चुनाव जीते

UP MLC Election: MLC चुनाव के परिणाम घोषित,भाजपा प्रत्याशी पद्मसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह चुनाव जीते

लखनऊ: यूपी विधान परिषद उप चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। दो सीटों पर हुए विधान परिषद उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पद्मसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह ने चुनाव में जीत दर्ज की। इतने वोट मिले विधान परिषद उप चुनाव में भाजपा के पद्मसेन चौधरी को 279 और सपा उम्मीदवार रामकरन को 116 […]

Advertisement
  • May 29, 2023 2:03 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ: यूपी विधान परिषद उप चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। दो सीटों पर हुए विधान परिषद उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पद्मसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह ने चुनाव में जीत दर्ज की।

इतने वोट मिले

विधान परिषद उप चुनाव में भाजपा के पद्मसेन चौधरी को 279 और सपा उम्मीदवार रामकरन को 116 वोट मिले। तो वहीं दूसरी सीट पर भाजपा के मानवेन्द्र सिंह को 280 और सपा के रामजतन को 116 वोट मिले।

विधान परिषद में कुल 396 वोट पड़े

यूपी विधान परिषद के की सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतदान पूरा हो गया। मतदान में 403 में से कुल 396 विधायकों ने मतदान किया। समाजवादी पार्टी के दो और सुभासपा का एक विधायक जेल में होने के कारण मतदान नहीं कर सका। वहीं, स्वास्थ्य खराब होने के कारण सपा विधायक मनोज पारस भी मतदान नहीं कर सके। कांग्रेस के दोनों विधायकों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। बसपा के भी एक विधायक ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।


Advertisement