लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। CM योगी ने चौक स्थित कालीचरण पीजी कॉलेज में लगी प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक,मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मंत्री सुरेश खन्ना,कौशल किशोर, दिनेश शर्मा भी मौजूद थे। […]
लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। CM योगी ने चौक स्थित कालीचरण पीजी कॉलेज में लगी प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक,मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मंत्री सुरेश खन्ना,कौशल किशोर, दिनेश शर्मा भी मौजूद थे। सीएम योगी ने कालीचरण शताब्दी हाल का नामकरण लालजी टंडन के नाम से किया।
कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि लालजी टंडन जी ने सदैव लोगों की मदद की है। उन्होंने शून्य से शिखर तक की यात्रा तय की है। अटलजी के सपने को उन्होंने आगे बढ़ाया है। टंडन जी ने अपना पूरा जीवन बीजेपी को समर्पित कर दिया। उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। कालीचरण संस्थान से उनका विशेष लगाव था। राज्यपाल रहते हुए भी उनका लखनऊ मोह नहीं छूट पाया। एक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा बड़े ही सज्जनता और सादगी से निभाई। अहंकार कभी उनको छू भी नहीं पाया।