Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • UP Cabinet Expansion: यूपी में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, बनाए जायेंगे ये 5 मंत्री

UP Cabinet Expansion: यूपी में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, बनाए जायेंगे ये 5 मंत्री

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले यूपी की योगी सरकार अपना मत्रिमंडल विस्तार कर सकती है। बताया जा रहा है कि एक हफ्ते के भीतर मंत्रिमंडल विस्तार होगा। सूत्रों के मुताबिक सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर, भाजपा एमएलसी दारा सिंह चौहान का नाम भी मंत्री बनने की लिस्ट में है। 8 मंत्रियों के लिए जगह खाली […]

Advertisement
  • February 28, 2024 8:14 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले यूपी की योगी सरकार अपना मत्रिमंडल विस्तार कर सकती है। बताया जा रहा है कि एक हफ्ते के भीतर मंत्रिमंडल विस्तार होगा। सूत्रों के मुताबिक सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर, भाजपा एमएलसी दारा सिंह चौहान का नाम भी मंत्री बनने की लिस्ट में है।

8 मंत्रियों के लिए जगह खाली

योगी कैबिनेट में 8 मंत्रियों के लिए जगह खाली है। 5-6 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय लोकदल के 9 विधायकों में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है। दरअसल विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव होने से पहले भाजपा मंत्रिमंडल विस्तार पर इसलिए जोर दे रही है ताकि चुनाव हुआ तो मतदान कोई सहयोगी नाराज न हो।

पिछले साल से ही विस्तार की चर्चा

बीते साल 2023 में सुभासपा के बीजेपी में शामिल होने के बाद से ही राजभर यह दावा कर रहे थे कि वो जल्द मंत्री बनेंगे। इसके अतिरिक्त घोसी विधानसभा सीट से विधायक रह चुके पूर्व सपा नेता दारा सिंह चौहान भी भाजपा में हैं और उन्हें भी मंत्री बनाया जा सकता है। हाल ही में जयंत चौधरी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय लोकदल भी एनडीए में शामिल हुई है हालांकि अभी इसका औपचारिक एलान नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि 9 विधायकों में से भी किसी को मंत्री बनाया जा सकता है।


Advertisement