Thursday, September 19, 2024

यूपी: अखिलेश यादव का बड़ा खुलासा, बोले-मंत्री जयवीर सिंह ने मैनपुरी उपचुनाव में दिया हमारा साथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बड़ा खुलासा किया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि पर्यटन मंत्री मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के साथ मिला हुआ था। अखिलेश यादव का कहना है कि पर्यटन मंत्री कब किसके साथ पर्यटन करते हैं कोई नहीं जान सकता। मैनपुरी उपचुनाव में ये हमारा साथ दे रहे थे। बता दें कि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, मैनपुरी सदर से बीजेपी विधायक हैं।

राज्य की बर्बादी के लिए CM जिम्मेदार

बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस राज्य की बर्बादी के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि अमेठी के आरिफ से सरकार ने सारस इसलिए छीन लिया क्योंकि मैं उससे मिलने गया था। योगी जी पक्षी तक को नहीं छोड़ रहे , कैद कर रहे हैं। हमें और आपको क्या छोड़ेंगे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।

आजम खान को किया जा रहा प्रताड़ित

बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि आज़म खान एवं उनके परिवार का उत्पीड़न इस लिए किया जा रहा है क्योंकि वो समाजवादी पार्टी के नेता हैं। उन्होंने कहा कि कानपुर के विधायक से मैं मिलने गया तो उनको दूसरे जेल में ट्रांसफर कर दिया गया।

योगी होकर झूठ बोलते हैं सीएम

उन्होंने सीएम योगी पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री संविधान को खत्म करने का काम कर रहे हैं। लोकतंत्र की बातें करते रहते हैं और काम संविधान के खिलाफ करते हैं। योगी होकर भी वो झूठ बोलते रहते हैं। सीएम ने कहा था कि मैंने 1000 एकड़ में 1 लाख 36 हज़ार पेड़ लगाए। ये बताएं कि इन्होंने 150 करोड़ पेड़ कहा लगाए? इससे बड़ा झूठ क्या बोल सकते हैं।

Latest news
Related news