Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • यूपी: ओमप्रकाश राजभर को लगा बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया पार्टी से इस्तीफा

यूपी: ओमप्रकाश राजभर को लगा बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया पार्टी से इस्तीफा

लखनऊ। यूपी में होने जा रहे निकाय चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर को बड़ा झटका लगा है। सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं शशि प्रकाश ने बाकायदा वीडियो जारी कर ओम प्रकाश राजभर पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। शशि प्रकाश ने कहा कि […]

Advertisement
  • April 20, 2023 9:30 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी में होने जा रहे निकाय चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर को बड़ा झटका लगा है। सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं शशि प्रकाश ने बाकायदा वीडियो जारी कर ओम प्रकाश राजभर पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। शशि प्रकाश ने कहा कि राजभर की पार्टी अपने उद्देश्य से भटक गई है। राजभर परिवार और बेटे के मोह में सिमट कर रह गए है।

लगाए गंभीर आरोप

शशि प्रकाश सिंह ने पार्टी से त्याग पत्र देते हुए कहा है कि मैंने पार्टी के कई अहम पदों पर से ईमानदारी से काम किया लेकिन जिस उद्देश्य से पार्टी में शामिल हुए उससे सुभासपा भटक गई है। पार्टी के कई नेता हमारे संपर्क में हैं। अगले महीने होने वाले महाराणा प्रताप की जयंती पर बैठक आयोजित कर फैसला लिया जाएगा कि आगे करना क्या है।


Advertisement