Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • UP: पिता पर बात आई तो भड़के अखिलेश यादव, बोले- ऐसा किया तो फिर…

UP: पिता पर बात आई तो भड़के अखिलेश यादव, बोले- ऐसा किया तो फिर…

लखनऊ। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा हो गई है। चुनाव के पहले राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। सपा और कांग्रेस सीट बंटवारे को लेकर एक दूसरे पर हमलावर है। इसका असर यूपी की सियासत पर भी दिख रहा है। प्रदेश में कांग्रेस और सपा के रिश्ते बिगड़ते जा […]

Advertisement
  • October 21, 2023 12:26 pm IST, Updated 1 year ago

लखनऊ। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा हो गई है। चुनाव के पहले राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। सपा और कांग्रेस सीट बंटवारे को लेकर एक दूसरे पर हमलावर है। इसका असर यूपी की सियासत पर भी दिख रहा है। प्रदेश में कांग्रेस और सपा के रिश्ते बिगड़ते जा रहे हैं। इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव कांग्रेस नेता अजय राय के बयान पर भड़क उठे हैं।

पिता तक न जाएं

दरअसल अजय राय ने अखिलेश यादव को लेकर कहा था कि अपने पिता का अपमान करने वाले से क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने तो अपने पिता और राजनीति के बड़े नेता माने जाने वाले मुलायम सिंह यादव भी अपमान किया था। इसके बाद अखिलेश यादव ने कांग्रेस नेता अजय राय को चेताते हुए कहा है कि अगर बात मेरे पिता तक नहीं पहुंचे तो अच्छा रहेगा।

कमलनाथ को लेकर क्या बोले अखिलेश

वहीं अखिलेश यादव से जब कमलनाथ द्वारा अखिलेश वखिलेश कहने पर सवाल किया गया कि उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने कहा कि अखिलेश कौन हैं तो सपा इन बातों को जवाब दे सकती है लेकिन हम उन उलझनों में फंसना नहीं चाहते। कमलनाथ जी से हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं। साथ ही अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी से अगर महंगाई, किसान, बेरोजगारी को लेकर सवाल किया जाता है तो वो कोई जवाब नहीं देगी।


Advertisement