Wednesday, October 23, 2024

अखिलेश यादव के आरोप पर पर्यटन मंत्री ने दिया जवाब, बोले–दिख रही है सपा की बौखलाहट

लखनऊ। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा करते हुए मंत्री जयवीर सिंह के बारे में कहा था कि उन्होंने मैनपुरी उपचुनाव में सपा का साथ दिया था। सपा प्रमुख ने कहा कि पर्यटन मंत्री कब किसके साथ पर्यटन के लिए निकल जाए, कोई ठीक नहीं है। उन्होंने मैनपुरी चुनाव में अंदर ही अंदर सपा को समर्थन दिया था। अखिलेश के इन बयानों पर जयवीर सिंह का भी बयान आ गया है।

जानिए क्या कहा जयवीर सिंह ने

बीजेपी नेता जयवीर सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता जिस व्यक्ति को स्थायी रूप से पर्यटन पर भेज चुकी हो, उसकी बौखलाहट स्वाभाविक है। असल में उनके बौखलाने का तात्कालिक कारण मौजूदा सहकारिता चुनाव में मैनपुरी और फिरोजाबाद में सपा का सूपड़ा साफ होना है।

सपा को नहीं मिल रहे प्रत्याशी

पर्यटन मंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश को अराजकता की आग में झोंकने वालों को इन चुनावों में प्रत्याशी तक नहीं मिले। नेता प्रतिपक्ष इससे पहले भी दोनों मा. उपमुख्यमंत्रियों को 100 विधायकों को लेकर आने पर मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव दे चुके हैं, मगर प्रदेश की जनता उन्हें कतई गम्भीरता से नहीं लेती है।

Latest news
Related news