Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • एमपी में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस -एसपी में बढ़ी टेंशन, अखिलेश यादव ने सुनाई खरी खोटी

एमपी में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस -एसपी में बढ़ी टेंशन, अखिलेश यादव ने सुनाई खरी खोटी

लखनऊ। मध्यप्रदेश चुनाव में सीट बंटवारें को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच ठन गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस नेताओं पर भड़क गए हैं और सीधे-सीधे बीजेपी से मिले होने का आरोप लगा दिया है। दरअसल आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन बनाया था। लेकिन […]

Advertisement
  • October 19, 2023 12:03 pm IST, Updated 1 year ago

लखनऊ। मध्यप्रदेश चुनाव में सीट बंटवारें को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच ठन गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस नेताओं पर भड़क गए हैं और सीधे-सीधे बीजेपी से मिले होने का आरोप लगा दिया है। दरअसल आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन बनाया था। लेकिन एमपी चुनाव के दौरान ही इनके दावे फुस्स होते हुए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने सपा के लिए वहां पर अपनी सीटें नहीं छोड़ी है और सभी जगह अपने प्रत्याशी उतार लिए हैं। अखिलेश यादव ने आज उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को निशाने पर लिया है।

अखिलेश ने लगाया आरोप

अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेसी नेताओं ने रात के एक बजे सपा के नेताओं को जगाया थाा और आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी को 6 सीटें देने पर विचार किया जायेगा। लेकिन जब सीटों की घोषणा हुई तो सपा को एक भी सीट नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि अगर पहले से पता होता कि विधानसभा स्तर पर इंडिया का कोई गठबंधन नहीं है तो हम उसमें कभी शामिल होने नहीं जाते।

अजय राय की नहीं है कोई हैसियत

बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सपा पर बड़ा हमला करते हुए कहा था कि एमपी में समाजवादी पार्टी की कोई हैसियत ही नहीं है। जिसका जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि अजय राय के पास कोई अधिकार नहीं है। ये मुंबई और पटना में हुई बैठक में नहीं थे, ऐसे में गठबंधन के बारे में क्या जानते हैं। कांग्रेस के ये लोग भाजपा में शामिल हैं। अगर मुझे पता होता कि गठबंधन राज्य स्तर पर नहीं है तो मैं सपा नेताओं को दिग्विजय सिंह के पास नहीं भेजता। पहले से पता होता कि कांग्रेस के लोग हमें धोखा देंगे तो मैं उन पर भरोसा नहीं करता।


Advertisement