लखनऊ। सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लखनऊ सहित 5 नगर निगम के मेयर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। ओपी राजभर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सुभासपा अपने दम पर स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगी। सुभासपा 5 नगर निगमों, 117 नगर पंचायतों और 87 नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव […]
लखनऊ। सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लखनऊ सहित 5 नगर निगम के मेयर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। ओपी राजभर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सुभासपा अपने दम पर स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगी। सुभासपा 5 नगर निगमों, 117 नगर पंचायतों और 87 नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेगी।
लखनऊ मेयर के लिए सुभासपा ने अलका पांडेय को प्रत्याशी घोषित किया है। महेश प्रजापति प्रयागराज से सुभासपा उम्मीदवार बने हैं। गाजियाबाद से दयाराम भार्गव सुभासपा के प्रत्याशी बने हैं। कानपुर से रमेश राजभर और वाराणसी से आंनद तिवारी प्रत्याशी बने हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओपी राजभर ने कहा कि सुभासपा नाली,रास्ता,बिजली जैसे मुद्दे के साथ चुनाव लड़ेगी। जिसमें घरेलू बिजली बिल माफी का मुद्दा प्रमुख है। पंजाब-दिल्ली में अगर बिजली माफ है तो यूपी में भी हो सकता। यूपी में भी पीजी से केजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाए। वहीं इस दौरान ओपी राजभर ने माफिया अतीक से जुड़े सवालों का भी जवाब देते हुए कहा कि अतीक अहमद का मामला कोर्ट का मामला है। उसमें कोर्ट के आदेश का अनुपालन किया जा रहा है