लखनऊ। इन दिनों सपा और बसपा में जोरदार जुबानी जंग छिड़ी हुई है। बहुजन समाजवादी पार्टी की अध्यक्ष मायावती और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव लगातार एकदूसरे पर हमलावर है। इसी बीच सपा महासचिव शिवपाल यादव ने मायावती पर निशाना साधा है। मायावती बनीं दौलत की बेटी बता दें कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल […]
लखनऊ। इन दिनों सपा और बसपा में जोरदार जुबानी जंग छिड़ी हुई है। बहुजन समाजवादी पार्टी की अध्यक्ष मायावती और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव लगातार एकदूसरे पर हमलावर है। इसी बीच सपा महासचिव शिवपाल यादव ने मायावती पर निशाना साधा है।
बता दें कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव इटावा में अपनी विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर में सपा नगर कार्यालय पर एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार और मायावती पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा में सपा से गठबंधन कर बसपा ने 10 सीटें हासिल की थी। इसके बाद विधानसभा में सपा से अलग हुई तो वो एक ही सीट पर सिमट गई। मायावती असल में दलितों को लूटकर दौलत की बेटी बन चुकी हैं।
सपा महासचिव ने कहा कि नेता जी मुलायम सिंह यादव ने संविधान की रक्षा के लिए गोलियां चलवाई थीं। कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था, जिसका कारसेवकों ने उल्लंघन किया था। कारसेवकों ने कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करते हुए मस्जिद का ढांचा तोड़ा था। उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी लेकिन नहीं की गई। उन पर कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए गोलियां चलाई गई थी।