Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • शिवपाल यादव बोले- अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार बीजेपी

शिवपाल यादव बोले- अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार बीजेपी

लखनऊ। सपा महासचिव शिवपाल यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला किया है। दरअसल शिवपाल यादव हरदोई पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ये अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। अगर बीजेपी के लोगों ने समाजवादियों को छेड़ा तो हम जेल भर देंगे। सबसे ज्यादा काम अखिलेश […]

Advertisement
  • October 21, 2023 9:47 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। सपा महासचिव शिवपाल यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला किया है। दरअसल शिवपाल यादव हरदोई पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ये अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। अगर बीजेपी के लोगों ने समाजवादियों को छेड़ा तो हम जेल भर देंगे।

सबसे ज्यादा काम अखिलेश की सरकार में

सपा नेता ने आगे कहा कि हमारा इतिहास संघर्ष से भरा हुआ है। अखिलेश यादव की सरकार में सबसे ज्यादा काम हुए हैं। वहीं शिवपाल यादव ने अपने आक्रमक भाषण से सपाइयों के अंदर नया जोश भर दिया। बता दें कि अखिलेश यादव के हरदोई दौरे का आज दूसरा दिन है। सपा आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए हर जिलों में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करवा रही है। इसके अंतर्गत जातिगत जनगणना, सामाजिक न्याय के मुद्दे पर बात की जाती है।

छोटे नेताओं के बोलने पर रोक लगाए कांग्रेस

वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के विवादित बयान पर शिवपाल यादव ने कहा कि उन्हें अपने छोटे मोटे नेताओं के बोलने पर रोक लगानी चाहिए। साथ ही उन्होंने सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर को हल्का आदमी बताया। आज़म खान के मुद्दे पर बात करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि सपा पूरी तरह से उनके साथ में खड़ी है।


Advertisement