लखनऊ। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सपा के दिग्गज नेता शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव ने कारसेवकों पर फायरिंग को जायज ठहराया है। कारसेवकों पर फायरिंग मामले में शिवपाल यादव ने कहा कि उन्होंने आदेश का उल्लंघन किया था, जिस वजह से यह घटना […]
लखनऊ। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सपा के दिग्गज नेता शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव ने कारसेवकों पर फायरिंग को जायज ठहराया है। कारसेवकों पर फायरिंग मामले में शिवपाल यादव ने कहा कि उन्होंने आदेश का उल्लंघन किया था, जिस वजह से यह घटना हुई।
सपा महासचिव ने कहा कि नेता जी मुलायम सिंह यादव ने संविधान की रक्षा के लिए गोलियां चलवाई थीं। कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था, जिसका कारसेवकों ने उल्लंघन किया था। कारसेवकों ने कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करते हुए मस्जिद का ढांचा तोड़ा था। उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी लेकिन नहीं की गई। उन पर कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए गोलियां चलाई गई थी। रामलला के दर्शन को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि भगवान राम-कृष्ण में उनकी आस्था है। बीजेपी के राजनीतिक कार्यक्रम के बाद वो अयोध्या जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे।
इससे पहले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि तत्कालीन सरकार ने संविधान और कानून की रक्षा और शांति बनाये रखने के लिए अराजक तत्वों पर देखते ही गोली मारने के आदेश दिए थे। सरकार ने ऐसा करके अपने कर्तव्य का पालन किया था। मौर्य ने कहा कि जिस समय अयोध्या में राम मंदिर पर घटना घटी थी तो आराजतक तत्वों ने बड़े पैमाने पर फोड़ कर दी थी। जिसके बाद तत्कालीन सरकार ने अमन और चैन कायम रखने के लिए गोलियां चलवाई थीं।