Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • शिवपाल यादव ने किसानों को समर्थन देने का किया ऐलान, बोले- पूरी हो उनकी मांगे

शिवपाल यादव ने किसानों को समर्थन देने का किया ऐलान, बोले- पूरी हो उनकी मांगे

लखनऊ। सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने किसानों को समर्थन देने का ऐलान किया है। उन्होंने किसानों का पक्ष लेते हुए कहा है कि हम पूरी तरह से किसानों के साथ हैं और उनकी मांगे पूरी होनी चाहिए। शिवपाल यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वो किसानों की नहीं सुन रहे हैं। […]

Advertisement
  • February 16, 2024 12:49 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने किसानों को समर्थन देने का ऐलान किया है। उन्होंने किसानों का पक्ष लेते हुए कहा है कि हम पूरी तरह से किसानों के साथ हैं और उनकी मांगे पूरी होनी चाहिए। शिवपाल यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वो किसानों की नहीं सुन रहे हैं।

सरकार नहीं सुन रही बात

इटावा के जसवंतनगर में एक निजी कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान शिवपाल यादव ने कहा कि दो साल पहले भी किसानों का आंदोलन चला था। 700 किसानों की मौत के बाद सरकार को झुकना पड़ा था। अब किसानों का आंदोलन फिर से शुरू हो गया है। सरकार किसानों की बात सुनने के लिए तैयार नहीं है। उनके ऊपर आंसू गैस चलाये जा रहे हैं। किसान आंदोलन को हमारा पूरा सहयोग है।

आंदोलन का आज चौथा दिन

बता दें कि चार दिन से किसान फसलों पर MSP की गारंटी समेत अन्य मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसे लेकर वे हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। हरियाणा पुलिस ने 7 लेयर की बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक रखा है। साथ ही उनपर आंसू गैस के गोले भी छोड़े जा रहे हैं। किसानों की मांग को लेकर नेता सरवण सिंह पंधेर​​​​​ ने कहा कि केंद्र सरकार को आवाज सुननी पड़ेगी नहीं तो कुछ भी ठीक नहीं होगा।


Advertisement