लखनऊ। Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राम मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अतिथि अयोध्या पहुंचने लगे हैं। इसी बीच बताया जा रहा है कि योगी कैबिनेट की […]
लखनऊ। Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राम मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अतिथि अयोध्या पहुंचने लगे हैं। इसी बीच बताया जा रहा है कि योगी कैबिनेट की बैठक 1 फरवरी को अयोध्या में ही आयोजित की जायेगी।
जानकारी के मुताबिक 2 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र से पहले योगी सरकार के सभी मंत्री अयोध्या पहुंचेंगे। 1 फरवरी को वहां पर कैबिनेट की बैठक होगी। वहां पर सभी मंत्री हनुमान गढ़ी और रामलला के दर्शन करेंगे। फिर कैबिनेट बैठक होगी। योगी सरकार के सभी मंत्री इस बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान कई प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।
इधर, शनिवार को देश दुनिया की पवित्र जल अयोध्या पहुंच गया है। इससे रामलला का जलाभिषेक किया जायेगा। वहीं रात के 8 बजे अयोध्या की सीमाएं सील कर दी गई है। अब 23 जनवरी तक एंट्री पास वालों को ही अंदर आने की अनुमति मिलेगी। प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे, वो यहां पर 4 घंटे तक रुकेंगे।