Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • Rajya Sabha Election Result: रिजल्ट से पहले बोले केशव प्रसाद मौर्य- जय भाजपा तय भाजपा

Rajya Sabha Election Result: रिजल्ट से पहले बोले केशव प्रसाद मौर्य- जय भाजपा तय भाजपा

लखनऊ। यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए सुबह 9 बजे से जारी वोटिंग थम गई है और काउंटिंग शुरू हो गई हो। 4 बजे तक 95 विधायकों ने वोट डाला। राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें 8 भाजपा और 3 समाजवादी पार्टी के हैं। इसी बीच परिणाम […]

Advertisement
  • February 27, 2024 1:22 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए सुबह 9 बजे से जारी वोटिंग थम गई है और काउंटिंग शुरू हो गई हो। 4 बजे तक 95 विधायकों ने वोट डाला। राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें 8 भाजपा और 3 समाजवादी पार्टी के हैं। इसी बीच परिणाम आने से पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राज्यसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव को लेकर ट्वीट किया है।

जय भाजपा तय भाजपा

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि 2024 में आठ राजसभा और अस्सी लोकसभा भाजपा गठबंधन जीतेगा। जय भाजपा तय भाजपा। वहीं सपा विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग करने पर डिंपल यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मैनपुरी सांसद ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पार्टी के विधायकों को चेतावनी दी है। डिंपल ने अपने ट्वीट में कहा है कि जिन लोगो ने समाज को अनैतिकता का पाठ पढ़ाया है ऐसे लोग जिनके पास कोई मान मर्यादा और आदर्श नहीं हैं। वे लोग समय के चक्र का इंतजार करें और जनता के फैसले का इंतजार करें।

सपा विधायकों ने बिगाड़ा खेल

बता दें कि बीजेपी को अपने प्रत्याशी को जीताने के लिए 8 जबकि सपा को जीताने के लिए 3 वोट चाहिए। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के 7 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। इसमें राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, राकेश पांडेय, विनोद चतुर्वेदी, मनोज पांडेय,आशुतोष मौर्य और पूजा पाल का नाम शामिल हैं। साथ ही जनसत्ता लोकतांत्रिक के 2 विधायक और बसपा के इकलौते विधायक ने भी एनडीए के पक्ष में वोट किया है। इससे भाजपा के 8वें प्रत्याशी संजय सेठ की जीत लगभग तय लग रही है।


Advertisement