Friday, September 20, 2024

राजभर का सपा पर तंज, सब सपा को झटका देकर क्यों चले जाते हैं?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज यानी शनिवार को 9वां दिन है। सदन में सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। राजभर ने सपा से सवाल किया कि ये बताये कि निषाद, सुभासपा, कांग्रेस और बसपा सभी ने समाजवादी पार्टी का साथ क्यों छोड़ दिया। समाजवादी पार्टी गठबंधन का सम्मान नहीं करती है।

हम जिएंगे किसके लिए…

सदन में बोलते हुए राजभर ने शायराना अंदाज में सपा पर प्रहार किया। उन्होंने फ़िल्मी गानें की लाइन बोलकर कहा कि दिल के टुकड़े-टुकड़े करके मुस्कुराकर चल दिए, जाते जाते ये तो बता जा हम जिएंगे किसके लिए’। इनके मुखिया नीतीश कुमार ही एनडीए में शामिल हो गए। इन्होंने पश्चिमांचल जिताने का जिम्मा उनको दिया था और वो NDA में आ गए। अब जिन्हें उन्होंने पूर्वांचल जिताने का जिम्मा दिया था वो भी 12 फरवरी को NDA में आ जायेंगे। अब उनसे भी तलाक हो गया। अब ये क्यों घबरा रहे हैं? हमें चिंता नहीं उनकी और उन्हें चिंता हमारी है।

सैफई महोत्सव में नाचते थे एक्टर

इधर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग में पैसों की कटौती को लेकर सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादियों के समय में सैफई महोत्सव होता था, जहां पर ये सरकारी पैसों पर एक्टरों को नचवाते थे। सैफई महोत्सव में गाना होता था मुझे नौलखा मंगवा दे ओ सैया दीवाने।

Latest news
Related news