Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • अमेठी में स्मृति ईरानी को टक्कर देने उतरेंगे राहुल गांधी, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा ऐलान

अमेठी में स्मृति ईरानी को टक्कर देने उतरेंगे राहुल गांधी, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा ऐलान

लखनऊ। 2024 चुनाव से पहले कांग्रेस ने यूपी में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी को हटाकर पूर्व विधायक अजय राय को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वहीं अध्यक्ष बनने के बाद अजय राय आज अपने गृह जिले वाराणसी पहुंचे। वहां लाल बहादुर एयरपोर्ट पर हज़ारों कांग्रेस […]

Advertisement
  • August 18, 2023 12:15 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। 2024 चुनाव से पहले कांग्रेस ने यूपी में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी को हटाकर पूर्व विधायक अजय राय को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वहीं अध्यक्ष बनने के बाद अजय राय आज अपने गृह जिले वाराणसी पहुंचे। वहां लाल बहादुर एयरपोर्ट पर हज़ारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े, फूल-माला और अंग वस्त्र से उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं की भीड़ इतनी थी कि भगदड़ की स्थिति पैदा हो गयी।

राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे चुनाव

वहां पर बातचीत के दौरान नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ अजय राय न 2014 में झुका था और न ही आगे झुकेगा। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने जो विश्वास उन पर जताया है उसे लेकर आम जनता के पास जायेंगे। कांग्रेस भाजपा को गांव-देहात में भी हराएगी। बनारस महादेव की धरती है और इसी धरती से यह बिगुल बजा है। इसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। इसी पर जब उनसे राहुल गांधी का अमेठी से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव बिलकुल लड़ेंगे।

5 बार रहे चुके हैं विधायक

बता दें कि अजय राय पांच बार विधायक रह चुके हैं। जब दिग्विजय सिंह यूपी के प्रभारी और कांग्रेस महासचिव थे तब इनकी कांग्रेस में एंट्री हुई थी। 2012 के विधानसभा उपचुनाव में वाराणसी की पिंडरा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। अजय राय 2017 और 2022 में विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने में नाकाम रहे। लेकिन इसके बाद भी सालों से कांग्रेस में महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। कांग्रेस नेतृत्व उनपर भरोसा करता है। हाल ही में प्रियंका गांधी वाड्रा ने जब राज्य इकाई में फेरबदल किया तो उन्हें प्रयागराज क्षेत्र के लिए पार्टी का अध्यक्ष बनाया।


Advertisement