Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • रायबरेली से चुनावी मैदान में उतरेंगी प्रियंका, राज्यसभा जायेंगी सोनिया गांधी!

रायबरेली से चुनावी मैदान में उतरेंगी प्रियंका, राज्यसभा जायेंगी सोनिया गांधी!

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस बड़ा फेरबदल करने के विचार में है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से सोनिया गांधी राज्यसभा जा सकती हैं। जिसके बाद उनकी जगह पर रायबरेली से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती है। सोनिया गांधी रायबरेली से 4 बार सांसद रह चुकी है लेकिन […]

Advertisement
  • July 28, 2023 7:08 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस बड़ा फेरबदल करने के विचार में है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से सोनिया गांधी राज्यसभा जा सकती हैं। जिसके बाद उनकी जगह पर रायबरेली से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती है। सोनिया गांधी रायबरेली से 4 बार सांसद रह चुकी है लेकिन चर्चा है कि इस बार उनकी जगह प्रियंका को वहां से लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है।

जल्द देंगी इस्तीफा

कयास लगाये जा रहे हैं कि प्रियंका गांधी जल्द ही यूपी प्रभारी के पद से इस्तीफा दे सकती हैं। इसके बाद वो चुनाव की तैयारियों में जुट जायेंगी। रायबरेली बीते कई दशकों से कांग्रेस का गढ़ है ऐसे में वो वहां से चुनाव की तैयारियों में जुट सकती है।

चौथी सदस्य बनेंगी प्रियंका

रायबरेली सीट से फिरोज गांधी, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी जैसे बड़े नेता सांसद रह चुके हैं। रायबरेली लोकसभा सीट गांधी परिवार का गढ़ रहा है। अगर ऐसे में यहां से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ती है तो वो अपने परिवार की चौथी सदस्य होंगी जो यहां से लोकसभा जाने के लिए अपना किस्मत आजमायेंगी।


Advertisement