लखनऊ। घोसी विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी है। घोसी उपचुनाव के लिए कल मतदान होगा। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर पाएंगे। इसके लिए 239 मतदान केंद्र और 455 मतदेय स्थल बनाये गए हैं। 4 लाख 30 हजार 394 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। […]
लखनऊ। घोसी विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी है। घोसी उपचुनाव के लिए कल मतदान होगा। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर पाएंगे। इसके लिए 239 मतदान केंद्र और 455 मतदेय स्थल बनाये गए हैं। 4 लाख 30 हजार 394 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के दौरान 3 उड़नदस्ता, 3 वीडियो निगरानी टीम लगाई जाएगी। किसी भी तरह की शिकायत के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। शिकायत दर्ज कराने के लिए मतदाता 0547-2990901-2221565 नंबर पर फ़ोन कर सकते हैं। साथ ही वोटर आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड व अन्य पहचान पत्र से भी मतदान कर पाएंगे। वहीं वोटिंग के समय बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती होगी। हरेक गतिविधि पर निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक नजर रखेंगे।