Thursday, September 19, 2024

Parliament: संसद के विशेष सत्र में बोले पीएम मोदी, टॉप-3 अर्थव्यवस्थाओं में पहुंचेगा भारत

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में संसद के विशेष सत्र को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि भारत टॉप-3 अर्थव्यवस्थाओं में पहुंचेगा। भारत को पहले टॉप 3 तक पहुंचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा हूं।

विश्वमित्र के रूप में आगे बढ़ रहा भारत

अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि मैं जिस स्थान पर हूं जानकारी के आधार पर और विश्व के अन्य गणमान्य लोगों से बातचीत करता हूं उसके मुताबिक कह रहा हूं दुनिया इस बात को लेकर आश्वस्त है कि भारत आने वाले समय में टॉप 3 में पहुंचकर रहेगा। आज पूरी दुनिया की नजर भारत पर है। दुनिया भारत में अपना मित्र ढूंढ रही है और हमारा देश विश्वमित्र के रूप में आगे बढ़ रहा है।

41 राष्ट्राध्यक्षों का सेंट्रल हॉल में संबोधन

पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में पीएम ने कहा कि भारत अब रुकने वाला नहीं है। हम पुराने कानून से मुक्ति पाकर नए कानून की तरफ जा रहे हैं। 1952 के बाद विश्व के 41 राष्ट्राध्यक्षों ने सेंट्रल हॉल में आकर हमारे सांसदों को संबोधित किया है। इसी संसद से मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति मिली। इसी संसद में जम्मू कश्मीर से आर्टिकल-370 हटा। यहां पर चार हजार से ज्यादा बिल पास हुए हैं।

Latest news
Related news