लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव को देश का भावी प्रधानमंत्री के तौर पर पेश किया जा रहा है। दरअसल राजधानी लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। पोस्टर में अखिलेश यादव देश के भावी पीएम बताये गए हैं। सपा दफ्तर के बाहर लगाए […]
लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव को देश का भावी प्रधानमंत्री के तौर पर पेश किया जा रहा है। दरअसल राजधानी लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। पोस्टर में अखिलेश यादव देश के भावी पीएम बताये गए हैं। सपा दफ्तर के बाहर लगाए गए पोस्टर पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने तंज कसा है।
एआईएमआईएम के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने चुटकी लेते हुए कहा कि मुंगेरी लाल के सपने देखने में कोई बुराई नहीं है लेकिन सपा की जमीन पूरी तरह से खिसक चुकी है। पिछले कई चुनावों में सपा को हार का सामना करना पड़ा है। एआईएमआईएम नेता ने कहा कि सपा 2014 का लोकसभा चुनाव, 2017 का विधानसभा चुनाव, 2019 का लोकसभा चुनाव हारे और 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव हार चुकी है। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनावमें भी हारने की वाली है। समझ में नहीं आ रहा कि सपा कार्यकर्ता किस आधार पर पार्टी पार्टी अध्यक्ष को देश का भावी पीएम बता रहे हैं।
इससे पहले सुभासपा प्रमुख ओ.पी. राजभर ने भी अखिलेश यादव पर तंज कसा। राजभर ने कहा कि हर नेता का सपना होता है कि CM बने तो PM बन जाएं। सपना देखना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन उसके लिए काम भी करना पड़ता है। इन्होंने( अखिलेश यादव) काम तो किया नहीं है सिर्फ हंसी के पात्र बनते जा रहे हैं।