लखनऊ। देश में अचानक से भारत बनाम इंडिया नाम की चर्चा तेज हो गयी है। सियासी गलियारों में इसे लेकर बयानबाजी भी खूब हो रही है। पक्ष और विपक्ष आपस में एकदूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने में लगे हुए हैं। अब इस विवाद में सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा […]
लखनऊ। देश में अचानक से भारत बनाम इंडिया नाम की चर्चा तेज हो गयी है। सियासी गलियारों में इसे लेकर बयानबाजी भी खूब हो रही है। पक्ष और विपक्ष आपस में एकदूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने में लगे हुए हैं। अब इस विवाद में सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि 1949 में खुद कांग्रेस पार्टी भारत नाम रखने का प्रस्ताव सदन में लेकर आयी थी।
सुभासपा प्रमुख राजभर ने आगे कहा कि कांग्रेस आज कह रही है कि गठबंधन का नाम रखने के बाद बीजेपी ऐसा कर रही है जबकि यह उनकी गलतफहमी है। उन्हें खुद नहीं पता है कि सदन में कब-कब इस नाम को रखने की चर्चा हुई। उन्होंने अपने मंत्री बनने को लेकर कहा कि वह जल्द ही मंत्री बनेंगे। इसके अलावा उन्होंने सपा के दिग्गज नेता शिवपाल यादव को लेकर कहा कि वो जल्द ही भाजपा ज्वाइन करने वाले है।