Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • ‘मेरा नाम सबसे ऊपर’…मंत्रिमंडल विस्तार के बीच ओपी राजभर के बयान ने बढ़ाई हलचल

‘मेरा नाम सबसे ऊपर’…मंत्रिमंडल विस्तार के बीच ओपी राजभर के बयान ने बढ़ाई हलचल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार के ख़बरों के बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्षओपी राजभर ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार सूची में मेरा नाम सबसे ऊपर है। इसे कौन काटेगा। उनका कहना है कि दिल्ली में इस मुद्दे पर चर्चा हुई है। सपा दंगा फ़ैलाने वाली […]

Advertisement
Om Prakash Rajbhar
  • November 2, 2023 11:21 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार के ख़बरों के बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्षओपी राजभर ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार सूची में मेरा नाम सबसे ऊपर है। इसे कौन काटेगा। उनका कहना है कि दिल्ली में इस मुद्दे पर चर्चा हुई है।

सपा दंगा फ़ैलाने वाली पार्टी

सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने कहा कि 7 नवंबर तक सब फाइनल हो जायेगा और सबको पता चल जायेगा। इसके अलावा सुभासपा प्रमुख ने सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने समाजवादी पार्टी को आराजकता और दंगा फ़ैलाने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकाल में मऊ और मुरादाबाद में दंगा हुआ। मालूम हो कि सुभासपा अध्यक्ष की दोबारा एनडीए में वापसी हुई है। इससे पहले वो अखिलेश के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़े थे लेकिन मनमुटाव होने की वजह से उनसे अलग हो गए।

गृहमंत्री अमित शाह ने की बैठक

बता दें कि बुधवार को यूपी के सीएम योगी , भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक की थी। इस दौरान ओम प्रकाश राजभर, आकाश सक्सेना और दारा सिंह चौहान की योगी कैबिनेट में शामिल करने की योजना पर चर्चा हुई। पार्टी यूपी में मिशन-80 के तहत आगे बढ़ रही है।


Advertisement