Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • निकाय चुनाव: सपा ने कसी कमर, 700 सीट जीतने का रखा लक्ष्य

निकाय चुनाव: सपा ने कसी कमर, 700 सीट जीतने का रखा लक्ष्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भी कमर कस ली हैं। सपा ने निकाय चुनाव 700 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। इसे लेकर अखिलेश यादव ने पदाधिकारियों को अहम निर्देश दिए है। अखिलेश यादव ने कहा है कि सभी सीटों पर भरपूर तरीके से मेहनत करें […]

Advertisement
  • April 12, 2023 1:12 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भी कमर कस ली हैं। सपा ने निकाय चुनाव 700 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। इसे लेकर अखिलेश यादव ने पदाधिकारियों को अहम निर्देश दिए है। अखिलेश यादव ने कहा है कि सभी सीटों पर भरपूर तरीके से मेहनत करें ताकि हम 760 में से 700 सीटें जीते। इस दौरान अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से पूरी मेहनत से निकाय चुनाव लड़ने को कहा।

चुनाव के लिए प्रशासन तैयार

बता दें कि उत्तर प्रदेश में होने वाले पहले चरण के निकाय चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गया है। जनपद में प्रत्याशी पहले चरण के लिए 17 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। पहले चरण के नामांकन से लेकर मतदान तक के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।


Advertisement