Friday, September 20, 2024

मंत्री दयाशंकर सिंह का दावा, सपा के कई विधायक बीजेपी में होंगे शामिल

लखनऊ। यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए सुबह 9 बजे से वोटिंग जारी है, यह शाम 4 बजे तक चलेगी। वोटिंग में 396 विधायक शामिल होंगे। राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें 8 भाजपा और 3 समाजवादी पार्टी के हैं। मतों की गणना शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगी तो रिजल्ट देर रात तक घोषित किये जा सकते हैं। इसी बीच परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बड़ा दावा किया है।

बीजेपी में आ रहे सपा के कई नेता

मीडिया से बात करते हुए दयाशंकर सिंह ने कहा कि जिस तरीके से सपा के विधायक राम मंदिर को लेकर अनाप-शनाप बोल रहे थे और दर्शन करने नहीं गए। इससे दुखी होकर मनोज पांडेय समेत समाजवादी पार्टी के कई विधायक भाजपा में आ रहे हैं। बता दें कि मनोज पांडेय ने सपा से इस्तीफा दे दिया है और वोटिंग से पहले उन्होंने मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात की थी।

भाजपा प्रत्याशी-

  • चौधरी तेजवीर सिंह
  • साधना सिंह
  • संगीता बलवंत
  • सुधांशु त्रिवेदी
  • RPN सिंह
  • नवीन जैन
  • अमरपाल मौर्य
  • संजय सेठ

सपा प्रत्याशी-

  • जया बच्चन
  • रामजी लाल सुमन
  • आलोक रंजन
Latest news
Related news