Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • Lok Sabha: लोकसभा में हुआ हंगामा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अखिलेश यादव के बीच भिड़ंत

Lok Sabha: लोकसभा में हुआ हंगामा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अखिलेश यादव के बीच भिड़ंत

लखनऊ। लोकसभा में संभल हिंसा के मुद्दे ने जोर पकड़ लिया है। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आई अड़चन को दूर करने के बाद जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष की अनुमति से संभल के मुद्दे को उठाया। इसमें उन्होंने बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार […]

Advertisement
Lok Sabha
  • December 3, 2024 10:26 am Asia/KolkataIST, Updated 11 months ago

लखनऊ। लोकसभा में संभल हिंसा के मुद्दे ने जोर पकड़ लिया है। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आई अड़चन को दूर करने के बाद जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष की अनुमति से संभल के मुद्दे को उठाया। इसमें उन्होंने बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला है।

गिरिराज सिंह ने विरोध किया

सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निशाने पर भाजपा के अलावा पुलिस और प्रशासन की टीम भी रही। पिछले दिनों अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का प्रतिनिधिमंडल संभल जा रहा था, लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया। संभल हिंसा में पांच लोगों की मौत के मामले को अखिलेश यादव ने सोची-समझी रणनीति बताई। संभल हिंसा को रणनीति से कराई गई हिंसा बताया। लोकसभा में इस मुद्दे को उठाने के दौरान एक मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह खड़े हो गए। उन्होंने अखिलेश का विरोध किया। जिस पर अखिलेश यादव भड़क गए।

भाईचारे को खोदेगा

अखिलेश यादव ने कन्नौज हिंसा को सोची समझी रणनीति बताते हुए कहा कि संभल के भाईचारे को गोली मारने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि संभल में खुदाई या खुदाई की चर्चा बीजेपी के नेता और समर्थक देश के कोने-कोने में कर रहे हैं। यह खुदाई हमारे देश का भाईचारा, हमारे देश की गंगा-जमुनी तहजीब और हमारे देश के सौहार्द को खोदेगा।


Advertisement