Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • Lok Sabha Elections: कन्नौज में अखिलेश की जीत के लिए यज्ञ करने वाले ब्राह्मणों ने कही बड़ी बात, नहीं मालूम था…

Lok Sabha Elections: कन्नौज में अखिलेश की जीत के लिए यज्ञ करने वाले ब्राह्मणों ने कही बड़ी बात, नहीं मालूम था…

लखनऊ। यूपी में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के तहत तीन चरणों की वोटिंग हो चुकी है। अब सभी राजनीतिक दल चौथे चरण के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। बता दें कि चौथे चरण में कन्नौज लोकसभा सीट काफी चर्चा में हैं। कन्नौज सीट से समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव चुनावी मैदान में […]

Advertisement
Lok Sabha Elections: The Brahmins who performed Yagya for Akhilesh's victory in Kannauj said a big thing, I did not know…
  • May 10, 2024 12:00 pm Asia/KolkataIST, Updated 12 months ago

लखनऊ। यूपी में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के तहत तीन चरणों की वोटिंग हो चुकी है। अब सभी राजनीतिक दल चौथे चरण के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। बता दें कि चौथे चरण में कन्नौज लोकसभा सीट काफी चर्चा में हैं। कन्नौज सीट से समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव चुनावी मैदान में हैं। कुछ दिनों पहले ही अखिलेश यादव की जीत की कामना के लिए कन्नौज में महासतचंडी यज्ञ किया गया। ये महासतचंडी यज्ञ 108 ब्राह्मणों ने किया था। लेकिन अब यज्ञ करने वाले ब्राह्मणों का कहना है उन्हें नहीं पता था कि ये अनुष्ठान अखिलेश यादव के लिए किया जा रहा था.

ब्राह्मणों ने क्या कहा?

दरअसल, 8 मई को कन्नौज लोकसभा (Lok Sabha Elections) क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव की जीत के लिए 108 प्रकांड विद्वान ब्राह्मणों ने महासतचंडी यज्ञ किया था। यह आयोजन कन्नौज के महादेवी घाट के गंगा तट पर किया गया। यज्ञ में पूरे जिले से अलग-अलग क्षेत्र के ब्राह्मण जमा हुए। लेकिन अब यज्ञ में भाग लेने वाले ब्राह्मणों का कहना है कि उन्हें ये जानकारी नहीं दी गई थी कि ये अनुष्ठान राजनीति से प्रेरित है।

एक मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए यज्ञ में शामिल ब्राह्मणों ने बताया कि उन्हें कहा गया था कि वहां सम्मान दिया जाएगा पर इस बात की जानकारी नहीं थी कि ये यज्ञ अखिलेश यादव के लिए रखा गया है। यज्ञ में शामिल कुछ अन्य ब्राह्मणों ने भी कहा कि हम सनातनी हैं, जो बुलाता है उसके यहां जाते हैं। लेकिन हम उनके साथ हैं जो राम को लाए हैं।

अखिलेश के दौरे के बाद धोया गया मंदिर

गौरतलब है कि बीते दिनों अखिलेश यादव ने एक मंदिर में भगवान शिव की पूजा की थी। जिसपर यह आरोप लगा कि अखिलेश यादव के मंदिर दौरे के कुछ ही देर बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंदिर को धोया। इस संबंध में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वाले हमें एहसास दिलाते हैं कि हम कहां खड़े हैं। मगर इससे पीडीए की लड़ाई मजबूत होगी और पीएडीए की ही जीत होगी।


Advertisement