Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • Lok Sabha Election 2024: रायबरेली में पीएम मोदी पर बरसी प्रियंका गांधी, बोली उन्हें गाजा-बाजा बहुत पसंद है

Lok Sabha Election 2024: रायबरेली में पीएम मोदी पर बरसी प्रियंका गांधी, बोली उन्हें गाजा-बाजा बहुत पसंद है

लखनऊ। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) को लेकर कांग्रेस रायबरेली सीट को लेकर अपनी पूरी ताकत दिखा रही है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंची, जहां से राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि यह रायबरेली वालों की […]

Advertisement
Lok Sabha Election 2024: Priyanka Gandhi lashed out at PM Modi in Rae Bareli, said she likes Gaja-Baja very much
  • May 12, 2024 1:57 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) को लेकर कांग्रेस रायबरेली सीट को लेकर अपनी पूरी ताकत दिखा रही है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंची, जहां से राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि यह रायबरेली वालों की खासियत है कि आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपने लड़ाई लड़ी।

पीएम मोदी पर प्रियंका गांधी का हमला

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज के समय में नेता जनता के बीच में न आकर जो मन में आता है वह कर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हमारे प्रधानमंत्री मोदी हैं। पीएम मोदी देश के परिवार के मुखिया हैं, लेकिन उन्हें गाजा-बाजा बहुत पसंद है। देश की जनता उन्हें अपने भूखे पेट के बारे में बताती है तो वे कहते हैं मैं तुम्हारा मान सम्मान बढ़ा रहा हूं। उनके साथ कोई एक गरीब आदमी नहीं दिखता बल्कि अमीर लोग दिखते हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी 10 साल से बनारस के सांसद (Lok Sabha Election 2024) हैं, लेकिन एक बार भी वह किसी गांव में नहीं गए। जबकि देश की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री थे तब वे गांव-गांव जाकर लोगों से मिलते थे। आज किसानों से नहीं मिला जाता, वे आवारा जानवर की समस्या से त्रस्त हैं। खेती के हर सामान पर जीएसटी टैक्स लगा दिया गया है. किसान कर्ज ले रहा है, चुका नहीं पा रहा आत्महत्या कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं में बेरोजगारी बढ़ गई है। परीक्षाएं युवा देते हैं, वह लीक हो जा रही है। 30-30 साल के युवा आज भी सिर्फ परीक्षाएं दे रहे हैं।

प्रियंका ने बीजेपी को घेरा

इसके अलावा प्रियंका गांधी ने कहा कि आजादी के 55 साल में कांग्रेस पार्टी कभी दुनिया की सबसे ज्यादा पैसे वाली पार्टी नहीं बनी, लेकिन पिछले 10 साल में बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पैसे वाली पार्टी बन गई। इसके पीछे कारण वह काला धन है, जो पीएम मोदी लाने की बात कहते थे। प्रियंका गांधी ने कहा कि नोटबंदी लगाकर जो काला धन लाने की बात होती थी वह सब चंदा के रूप में बीजेपी को चला गया है। इसका सबूत इलेक्टोरल बॉन्ड की रिपोर्ट है।

जनता से की खास अपील

इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र में दस साल से बीजेपी की सरकार है, लेकिन आज तक रायबरेली में जितने काम हुए, वो सब कांग्रेस के समय में हुए हैं। इनके पास आपको बताने के लिए कुछ है नहीं, इसलिए आपको डरा रहे हैं कि कांग्रेस आएगी तो आपकी भैंस खोल ले जाएगी। प्रियंका गांधी ने लोगों से अपील करते हुए कहा, राहुल गांधी को और कांग्रेस को भारी मतों से जिताइए ताकि हम आपको और आगे बढ़ा सकें।


Advertisement