Thursday, September 19, 2024

अध्यादेश मामले में केजरीवाल को मिला अखिलेश का साथ, कहा- दिल्ली की जनता के पक्ष में सपा

लखनऊ। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने आज राजधानी लखनऊ पहुंचे। इस दौरान केजरीवाल के साथ पंजाब के CM भगवंत मान ,सांसद संजय सिंह आतिशी मौजूद रही। जबकि सपा की तरफ से पार्टी महासचिव शिवपाल यादव उपस्थित थे। वहीं मुलाकात के बाद केजरीवाल और अखिलेश यादव ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

अरविंद केजरीवाल को मिला अखिलेश का साथ

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिवपाल यादव और संजय सिंह भी दोनों नेताओं के साथ मौजूद रहे। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 8 साल की लड़ाई के बाद SC ने हमारे पक्ष में फैसला सुनाया है। दिल्ली के लोगों को उनका अधिकार मिलने में इतना वक़्त लग गया। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इस मामले में हम अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की जनता के साथ है।

अखिलेश से मांगा समर्थन

बता दें कि केंद्र सरकार दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर एक अध्यादेश लाई है। इस अध्यादेश को राज्यसभा में न पास होने दिया जाये इसके लिए केजरीवाल सभी विपक्षी दलों से सहयोग मांग रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और उनसे अध्यादेश को लेकर समर्थन मांगा।

Latest news
Related news