लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दरअसल सहारनपुर जिले के कद्दावर नेता एवं पूर्व विधायक इमरान मसूद एक बार फिर से पाला बदलते हुए कांग्रेस में शामिल होंगे। 7 अक्टूबर को AICC में इमरान कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। बता दें कि वर्ष 2022 में इमरान कांग्रेस छोड़कर […]
लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दरअसल सहारनपुर जिले के कद्दावर नेता एवं पूर्व विधायक इमरान मसूद एक बार फिर से पाला बदलते हुए कांग्रेस में शामिल होंगे। 7 अक्टूबर को AICC में इमरान कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। बता दें कि वर्ष 2022 में इमरान कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुए थे, इसके बाद समाजवादी पार्टी को झटका देते हुए बसपा का दामन थाम लिया था।
बसपा ने इमरान मसूद को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया था। इमरान मसूद उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा मुस्लिम चेहरा हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीटों पर इमरान मसूद की अच्छी पकड़ है। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने अखिलेश यादव का हाथ थामा लेकिन बाद में मायावती के साथ आ गये। बाद में इमरान मसूद को बिना कारण बताये नोटिस दिए हुए पार्टी से बाहर कर दिया गया।
वहीं इमरान मसूद के सियासी सफर की बात करें तो उन्होंने सहारनपुर में अपना वर्चस्व स्थापित किया हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनकी लीडरशिप काफी मजबूत है। सहारनपुर के गंगोह इलाके के एक संपन्न परिवार में जन्में इमरान मसूद अपने विवादित बयानों के कारण सुर्ख़ियों में रहते हैं। इनके दादा जी काज़ी मसूद का अपने इलाके में काफी धाक था। इनके परिवार को गंगोह घराना भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इमरान मसूद का परिवार सहारनपुर में इकलौता सियासी घराना रहा है।