लखनऊ। सपा नेता दारा सिंह चौहान के इस्तीफे से खाली हुई घोसी सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा हो गई है। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक घोसी सीट पर 5 सितम्बर को मतदान कराया जायेगा। जिसके बाद 8 सितम्बर को मतगणना होगी। बताया जा रहा है कि दारा सिंह यहां से बीजेपी के […]
लखनऊ। सपा नेता दारा सिंह चौहान के इस्तीफे से खाली हुई घोसी सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा हो गई है। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक घोसी सीट पर 5 सितम्बर को मतदान कराया जायेगा। जिसके बाद 8 सितम्बर को मतगणना होगी। बताया जा रहा है कि दारा सिंह यहां से बीजेपी के उम्मीदवार हो सकते हैं।
यूपी के मऊ जिले की घोसी सीट से 2022 का विधानसभा चुनाव जीतने वाले दारा सिंह चौहान ने सपा छोड़ दी थी। उनके इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हो गयी थी, जिस पर मंगलवार को उपचुनाव की घोषणा की गयी है। चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के मुताबिक घोसी सीट पर उपचुनाव के लिए 17 अगस्त तक पर्चा भरा जायेगा जबकि 21 अगस्त तक नाम वापसी होगी। 5 सितम्बर को मतदान होगा जिसके बाद 8 सितम्बर मतगणना की जायेगी।
दारा सिंह चौहान पूर्वांचल के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत उन्होंने बसपा से किया था। वर्ष 1996 से 2000 तक वो राज्यसभा के सदस्य थे। 2009 में बसपा के टिकट पर घोसी विधानसभा से चुनाव लड़े और जीत गए। इसके बाद 2015 में भाजपा में शामिल हो गए। वर्ष 2017 में विधानसभा का चुनाव लड़ा। 2022 में बीजेपी को छोड़कर सपा में आ गए थे लेकिन अब फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं।