Monday, September 30, 2024

G-20 सम्मलेन का भारत में आगाज़, पीएम के बुलावे पर टॉप लीडर्स का महाजुटान

लखनऊ। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो गयी है। प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में दुनिया के टॉप लीडर्स का महाजुटान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी मेहमानों के साथ वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से बैठक कर रहे हैं। बैठक की शुरुआत पीएम मोदी के स्वागत भाषण से हुई। जहां पीएम मोदी ने कहा कि ये समय सबको साथ लेकर चलने का है। वहीं आज से G-20 G21 कहा जाएगा। दरअसल अफ्रीकन यूनियन को G20 की स्थाई सदस्यता मिली है।

अफ्रीकन यूनियन बना स्थाई सदस्य

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रस्ताव रखा था कि अफ्रीकन यूनियन को जी 20 की स्थायी सदस्यता दी जाए। अफ्रीकन यूनियन में दुनिया के 55 देश शामिल है। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने अफ्रीकन यूनियन को सदस्य के रूप में आमंत्रित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कोविड-19 के बाद विश्व में बहुत बड़ा संकट विश्वास के अभाव का देखने को मिला है। जब कोविड को हरा सकते है तो आपसी अविश्वास के तौर पर आए संकट को भी हराया जा सकता है।

भारत में महाशक्तियों का महाजुटान

पीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा कि ये सबको साथ लेकर चलने का समय है। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास का मंत्र हमारे लिए पथ प्रदर्शक बन सकता है। बता दें कि भारत वर्तमान जी20 अध्यक्ष के तौर पर शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस समिट में भाग लेने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत दुनिया के कई शीर्ष नेता भारत आये हुए हैं।

Latest news
Related news