Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव बोले- सपा सरकार में हुई सबसे ज्यादा यादवों की हत्या

पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव बोले- सपा सरकार में हुई सबसे ज्यादा यादवों की हत्या

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव ने आज अपनी पार्टी का ऐलान किया। उन्होंने इसका नाम नई सर्वजन सुखाय पार्टी रखा। सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव ने इस दौरान पूर्व सीएम अखिलेश यादव के परिवार पर निशाना साधा। यादवों को बर्बाद करना चाहती है सपा उन्होंने निशाना साधते हुए […]

Advertisement
  • August 19, 2023 10:15 am IST, Updated 2 years ago

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव ने आज अपनी पार्टी का ऐलान किया। उन्होंने इसका नाम नई सर्वजन सुखाय पार्टी रखा। सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव ने इस दौरान पूर्व सीएम अखिलेश यादव के परिवार पर निशाना साधा।

यादवों को बर्बाद करना चाहती है सपा

उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि सैफई परिवार पूरे प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। सपा के लोगो ने सत्ता में आकर यादवों को बर्बाद करने का काम किया है। सैफई परिवार सिर्फ अपने परिवार को आबाद कराना चाहती है, अपना गोत्र बढ़ाना चाहती है जबकि दूसरे यादव परिवार को बर्बाद करना चाहती है।

सपा काल में हुई यादवों की सबसे ज्यादा हत्या

उन्होंने आगे कहा कि सपा के लोग कानून व्यवस्था की बात करते है। इनके समय में इनके मंत्री के गनर की कोर्ट में दिनदहाड़े गोली मार दी गई जिसको अभी तक न्याय नहीं मिला है। सैफई परिवार ने यादवों को कभी सम्मान नही दिया। सैफई परिवार जब-जब सत्ता में आयी उतनी ही ज्यादा यादवों की हत्या हुई। इस दौरान शिवप्रसाद यादव ने बताया कि हमारी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में लगभग 7 सीटों अपने उम्मीदवारों को उतारेगी और हम राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे।


Advertisement