Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • Festival Of Ideas : कांग्रेस में कई बुराइयां लेकिन…जाने विपक्षी गठबंधन पर क्या बोले अखिलेश यादव

Festival Of Ideas : कांग्रेस में कई बुराइयां लेकिन…जाने विपक्षी गठबंधन पर क्या बोले अखिलेश यादव

लखनऊ। ITV नेटवर्क की तरफ से 24 और 25 अगस्त, 2023 को नई दिल्ली में फेस्टिवल ऑफ आइडियाज (Festival Of Ideas) कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार यानी आज इस खास समारोह का पहला दिन रहा। कॉन्क्लेव के पहले दिन देश के तमाम क्षेत्रों के कई दिग्गज देश की जनता के सामने मंच […]

Advertisement
  • August 24, 2023 12:28 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। ITV नेटवर्क की तरफ से 24 और 25 अगस्त, 2023 को नई दिल्ली में फेस्टिवल ऑफ आइडियाज (Festival Of Ideas) कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार यानी आज इस खास समारोह का पहला दिन रहा। कॉन्क्लेव के पहले दिन देश के तमाम क्षेत्रों के कई दिग्गज देश की जनता के सामने मंच पर अपने विचार साझा करने आए। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी फेस्टिवल ऑफ आइडियाज के मंच से जुड़े। अखिलेश ने इस दौरान विपक्षी गठबंधन, बसपा प्रमुख मायावती के साथ गठबंधन, 2024 लोकसभा चुनाव और राम मंदिर जैसे कई मुद्दों पर बातचीत की।

कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर असंतोष

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गठबंधन, चुनावी रणनीतियों और संभावित प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारों सहित विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। साथ ही उन्होंने भविष्य में सपा का राजनीतिक रूख भी स्पष्ट किया। अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन की गतिशीलता पर चर्चा की और कहा कि मेरे पास 2017 में कांग्रेस के साथ मुद्दे थे जब मैंने उन्हें 100 सीटें दीं लेकिन वे इसे पूरा नहीं कर सके।

कांग्रेस की वजह से नहीं जीते 2017 का चुनाव

अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस की जो परंपरागत सीटें है वह नेता जी छोड़ते आए है। हम जब इसपर बात करेंगे तो इसपर देखेंगे। कांग्रेस में कई बुराई हो सकती है लेकिन इस बार उससे बुरी पार्टी से चुनाव लड़ना है। कांग्रेस अपने इतिहास में काफी पुराने पोस्टर लगाती रही है। फेस्टिवल ऑफ आइडियाज में अखिलेश यादव ने अपने विचारों को साझा किया। उन्होंने कहा कि इंडिया एक गठबंधन बना है। इंडिया को जो जिताएगा,वह पीडीए है। अखिलेश यादव ने कहा कि 2017 में मैंने सोचा था कि कांग्रेस के साथ गठबंधन होगा तो परिमाण दूसरे होंगे। मैंने उनको इतनी सीटों के लिए रोका था पर परिमाण बहुत कम आया। इसिलए 2017 में हम नहीं जीत पाए।


Advertisement