Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • Delhi CM Oath: दिल्ली सीएम शपथ ग्रहण समारोह में आखिर क्यों नहीं होंगे शामिल सीएम योगी, जानें बड़ी वजह

Delhi CM Oath: दिल्ली सीएम शपथ ग्रहण समारोह में आखिर क्यों नहीं होंगे शामिल सीएम योगी, जानें बड़ी वजह

लखनऊ: दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता अब कुछ ही मिनटों में अपने पद की शपथ लेंगी। उनके साथ 6 अन्य विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम के लिए बीजेपी ने अपने गठबंधन NDA शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों को निमंत्रण दिया गया है। इनमें से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री […]

Advertisement
  • February 20, 2025 5:43 am IST, Updated 1 day ago

लखनऊ: दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता अब कुछ ही मिनटों में अपने पद की शपथ लेंगी। उनके साथ 6 अन्य विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम के लिए बीजेपी ने अपने गठबंधन NDA शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों को निमंत्रण दिया गया है। इनमें से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को छोड़कर बाकी सभी लोग आ रहे हैं.

इस वजह से नहीं आएंगे सीएम योगी

दरअसल, उत्तर प्रदेश और असम दोनों राज्यों की विधानसभाओं में बजट सत्र चल रहा है. उत्तर प्रदेश में आज (20 फरवरी) बजट पेश किया जाएगा. ऐसे में आज दिल्ली में होने वाले समारोह से बीजेपी के ये दोनों बड़े नेता कार्यक्रम में नजर नहीं आएंगे. फिलहाल बीजेपी और उसके सहयोगी देश 20 राज्यों में सत्ता में हैं. दिल्ली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में इन सभी राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम को आमंत्रित किया गया है. यानी इस समारोह में न सिर्फ बीजेपी नेता मौजूद रहेंगे बल्कि एनडीए के अन्य दलों के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे. अन्य पार्टियों के बड़े चेहरों में एकनाथ शिंदे, अजित पवार, नीतीश कुमार, चिराग पासवान, पवन कल्याण जैसे दिग्गज नेता नजर आएंगे.

 

इस तरह है कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

दिल्ली सरकार का शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में आयोजित किया जा रहा है. समारोह दोपहर 12 बजे शुरू होगा. यहां 11 बजे से लोगों का आना शुरू हो जायेगा. 12 बजे से खास मेहमानों का आगमन शुरू हो जाएगा. 12.10 बजे मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व अन्य मनोनीत मंत्री पहुंचेंगे। उपराज्यपाल वीके सक्सेना दोपहर 12.15 बजे पहुंचेंगे। दोपहर 12.20 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अन्य केंद्रीय मंत्री, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पहुंचेंगे. पीएम मोदी 12.25 बजे पहुंचेंगे. दोपहर 12.35 बजे शपथ ग्रहण शुरू होगा. आपको बता दें कि रेखा गुप्ता के अलावा प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, रवींद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा, आशीष सूद और पंकज सिंह मंत्री पद की शपथ लेंगे.


Advertisement