Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • लखनऊ पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, अखिलेश से मिलने सपा कार्यालय रवाना

लखनऊ पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, अखिलेश से मिलने सपा कार्यालय रवाना

लखनऊ। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल लखनऊ पहुंच चुके हैं। लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के सीएम केजरीवाल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने समाजवादी पार्टी के कार्यालय के लिए रवाना हो गये हैं। अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के CM भगवंत मान और सांसद संजय सिंह मौजूद है। जानिये क्या है फैसला बता दें कि केंद्र […]

Advertisement
  • June 7, 2023 10:38 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल लखनऊ पहुंच चुके हैं। लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के सीएम केजरीवाल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने समाजवादी पार्टी के कार्यालय के लिए रवाना हो गये हैं। अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के CM भगवंत मान और सांसद संजय सिंह मौजूद है।

जानिये क्या है फैसला

बता दें कि केंद्र सरकार दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर एक अध्यादेश लाई है। इस अध्यादेश को राज्यसभा में न पास होने दिया जाये इसके लिए केजरीवाल सभी विपक्षी दलों से सहयोग मांग रहे हैं। इसी कड़ी में आज वो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करंगे और उनसे अध्यादेश को लेकर समर्थन मांगेंगे।

केजरीवाल के स्वागत में लगे पोस्टर

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के CM केजरीवाल के स्वागत में पोस्टर लगाये गये हैं। राजधानी लखनऊ के विभिन्न चौराहों पर केजरीवाल के स्वागत के पोस्टर लगे हैं। एयरपोर्ट से लेकर शहीद पथ तक आम आदमी पार्टी की तरफ से बैनर और पोस्टर लगाये गये हैं।


Advertisement