Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • लोकसभा चुनाव से पहले I.N.D.I.A गठबंधन में आई दरार! अखिलेश पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा हमला

लोकसभा चुनाव से पहले I.N.D.I.A गठबंधन में आई दरार! अखिलेश पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा हमला

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ बीजेपी सरकार को सत्ता से हटाना चाहता है। इसे लेकर सभी पार्टियां रणनीति बनाने में जुट गई है। इसी बीच यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सपा पर बड़ा आरोप लगाया है। इसके बाद इस बात के कयास लगाए जा […]

Advertisement
  • September 14, 2023 11:47 am IST, Updated 1 year ago

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ बीजेपी सरकार को सत्ता से हटाना चाहता है। इसे लेकर सभी पार्टियां रणनीति बनाने में जुट गई है। इसी बीच यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सपा पर बड़ा आरोप लगाया है। इसके बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनाव से पहले ही इंडिया गठबंधन में दरार पड़ने लगी है।

सपा ने कांग्रेस को हराया

बता दें कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया है कि सपा ने उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को हराने का काम किया है। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता ने मऊ की घोसी सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को सपोर्ट किया। वहीं उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर हुए उपचुनाव में सपा ने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ अपना उम्मीदवार खड़ा कर दिया। इस वजह से कांग्रेस बीजेपी से हार गई।

आगे साथ रहेंगे या नहीं

बागेश्वर सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी को 2200 वोट मिले। अजय राय ने कहा कि अगर बागेश्वर सीट पर सपा कांग्रेस का साथ देती तो हमारे उम्मीदवार की जीत होती। कांग्रेस बड़ा दिल दिखाते हुए सभी को साथ लेकर चल रही है लेकिन अब उनके मन पर है कि वह हमारे साथ रहेंगे या आगे नहीं चलेंगे। वहीं अजय राय के बयान के बाद सपा और कांग्रेस के रिश्ते पर सवाल उठने लगे है।


Advertisement