Saturday, October 26, 2024

कांग्रेस ने की ‘यूपी जोड़ो यात्रा’ की शुरूआत, सपा को भी शामिल होने का मिला न्योता

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज पर उत्तर प्रदेश में यूपी जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से इस यात्रा की शुरुआत की। इस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए।

सीतापुर में खत्म होगी यात्रा

कांग्रेस प्रदेश अजय राय ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर आज से काशी से यूपी जोड़ो यात्रा की शुरुआत हो रही है। सबसे पहले हम सभी बाबा काशी विश्वनाथ और काशी कोतवाल काल भैरव से आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद यह यात्रा 20 दिसंबर से सहारनपुर से शुरू होगी। यह प्रदेश के 9 जिलों से होते हुए सीतापुर तक जायेगी। कांग्रेस की यह यात्रा 25 दिनों तक चलेगी। जिसमें हर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान लोगों के मुद्दे को जानने की कोशिश की जाएगी और कांग्रेस के रणनीति के बारे में लोगों को बताया जायेगा।

सपा को भी मिला निमंत्रण

वहीं कांग्रेस नेता अजय राय ने आगे कहा कि इसमें कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सपा एवं अन्य सहयोगी दलों को भी शामिल होने के लिए कहा गया है। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां हुई है। कांग्रेस ने प्रदेश के हर जिले के लिए प्रभारी नियुक्त किये हैं। यात्रा के दौरान रुकने और खाने-पीने का इंतजाम देखने के लिए 15 लोगों की कमेटी बनाई गई है। साथ ही 26 सदस्यीय एक समन्वय कमेटी, 21 सदस्यीय पब्लिसिटी एवं ब्रांडिंग कमेटी और 24 सदस्यीय मोबिलाइजेशन कमेटी बनाई गई है।

Latest news
Related news