Friday, October 25, 2024

सिपाही भर्ती परीक्षा लीक मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

लखनऊ। 17 फरवरी को आयोजित पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा पेपर लिक होने के बाद प्रदेश में शुरू हुई सियासत थम नहीं रही है। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की और कहा कि युवाओं की मेहनत और परीक्षा की धज्जी उड़ाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इसके बाद भी सरकार विपक्ष के निशाने पर हैं। इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ में कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ता ने सीएम आवास को घेरने की कोशिश की।

पुलिस के साथ झड़प

बता दें कि CM आवास घेरने निकले कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गए। जिसके बाद पुलिस और कांग्रेसी नेताओं, कार्यकर्ताओं में झड़प देखने को मिली। प्रदर्शनकारी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस प्रदर्शन में बीवी श्रीनिवास और अजय राय भी शामिल हुए।

जानें मामला

मालूम हो कि शनिवार, 17 फरवरी 2024 को दो दिवसीय पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा हुई थी। 48 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था। एग्जाम के बीच खबर आने लगी थी कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। सोशल मीडिया पर को ट्रेंड कराया गया। कई यूजर ने स्क्रीनशॉट भी शेयर किए। हालांकि यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस खबर को फर्जी बताया लेकिन बाद में सीएम योगी ने खुद आकर परीक्षा रद्द करने की घोषणा की।

Latest news
Related news