Sunday, September 22, 2024

BJP के सोशल मीडिया संवाद कार्यक्रम में बोले CM योगी, प्रचार का सबसे अच्छा साधन स्मार्टफोन

लखनऊ। BJP आईटी और सोशल मीडिया का आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सेमिनार आयोजित किया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए BJP डिजिटल मीडिया के जरिए माहौल बनाने उतरी है। इस बैठक में चुनाव प्रबंधन की रणनीति बनाई जाएगी। इस बैठक में 80 लोकसभा क्षेत्रों से 600 से अधिक कार्यकर्ता ने भाग लिया है।

सोशल मीडिया ताकतवर

वहीं BJP के सोशल मीडिया संवाद कार्यक्रम में बैठक को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि
आज लोगों को सम्मान की निगाह से देखा जाता है। भारत के सामर्थ्य को देखने लोग आ रहे है। 6 सालों में यूपी के 54 लाख गरीबों को आवास मिला है। आज सोशल मीडिया का कोई दायरा नहीं है। सोशल मीडिया बड़ी ताकत बनकर उभरा है।

सबसे अच्छा साधन स्मार्टफोन

आज मीडिया का स्वरुप बदला है। पहले प्रिंट मीडिया ही सबकुछ तय करता था। अब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की संख्या बढ़ी है। पिछले 7 सालों में सोशल, डिजिटल मीडिया का व्यापक प्रचार हुआ है। पहले लोग समाचार पढ़ते थे फिर टीवी का दौर आया और अब सोशल मीडिया के जरिए जानकारी प्राप्त करते हैं। प्रचार के लिए अब सबसे अच्छा साधन स्मार्टफोन है।

Latest news
Related news