Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • बृजभूषण ने प्रियंका को दी चुनाव लड़ने की चुनौती, कहा- हराकर नहीं भेजा तो सार्वजानिक जीवन से हो जायेंगे अलग

बृजभूषण ने प्रियंका को दी चुनाव लड़ने की चुनौती, कहा- हराकर नहीं भेजा तो सार्वजानिक जीवन से हो जायेंगे अलग

लखनऊ। WFI के अध्यक्ष व BJP नेता बृजभूषण शरण सिंह ने प्रियंका गांधी को खुली चुनौती दी है। सांसद बृजभूषण शरण सिंह प्रियंका गांधी को चैलेंज देते हुए कहा है कि यदि उन्हें खुद पर बहुत गुमान है, तो एक बार उनके खिलाफ चुनाव लड़कर देखे। बता दें कि दिल्ली में धरना दे रहे पहलवानों […]

Advertisement
Brij Bhushan Sharan Singh
  • May 1, 2023 7:26 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। WFI के अध्यक्ष व BJP नेता बृजभूषण शरण सिंह ने प्रियंका गांधी को खुली चुनौती दी है। सांसद बृजभूषण शरण सिंह प्रियंका गांधी को चैलेंज देते हुए कहा है कि यदि उन्हें खुद पर बहुत गुमान है, तो एक बार उनके खिलाफ चुनाव लड़कर देखे। बता दें कि दिल्ली में धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में प्रियंका गांधी जंतर मंतर पहुंची थी। जिसके बाद बृजभूषण शरण सिंह ने प्रियंका गांधी को गोंडा या कैसरगंज से लोकसभा चुनाव लड़ने का खुला चैलेंज दे दिया।

प्रियंका को हराकर भेजूंगा

सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने प्रियंका गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को सही तथ्य पता नहीं है, जब असलियत पता चलेगा तब पछताएंगी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी प्रदेश में किसी भी सीट से चुनाव लड़ लें यदि उन्हें नहीं हरा दिया तो सार्वजानिक जीवन से अलग हो जाएंगे।

पीएम के कहने पर दे देंगे इस्तीफा

WFI अध्यक्ष ने कहा कि उनके खिलाफ 4 महीने से साजिश चल रही थी। 4 महीने की तैयारी के बाद उनके ऊपर केस किया गया है। बीजेपी सांसद ने इस दौरान ये भी कहा कि अगर पीएम मोदी, गृह मंत्री या जेपी नड्डा उन्हें कहेंगे तो वो इस्तीफा दे देंगे।


Advertisement