Thursday, September 19, 2024

ब्रह्मांड में सबसे झूठी पार्टी बीजेपी, पूरे दुनिया में थू-थू करवाया, अखिलेश का भाजपा पर करारा हमला

लखनऊ। दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की लोकतंत्र बचाओ महारैली हुई है। लोकसभा चुनाव से पहले यहां पर विपक्षी गठबंधन एकजुट है। इस महारैली में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी,अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, महबूबा मुफ्ती, सीताराम येचुरी, फारूक अब्दुल्ला, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना पहुंची हुई हैं। महारैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर भड़ास निकाली।

भाजपा को किस बात की घबराहट

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ये रामलीला मैदान ऐतिहासिक मैदान है और आज जब हम लोग यहां एकत्रित हुए हैं। हम एकसाथ खड़े हुए हैं तो इस मैदान से ये ऐलान होने वाला है कि सत्ताधारी जो दिल्ली में बैठे है वो अब ज्यादा दिन नहीं रहेंगे। सुना है कि दिल्ली वाले आज दिल्ली से बाहर गए हैं। दिल्ली से जो आज बाहर जा रहे हैं वो हमेशा-हमेशा के लिए बाहर जा रहे हैं। भाजपा जो 400 पार का नारा दे रहे हैं, अगर आपके 400 पार हो रहे थे तो आम आदमी पार्टी के नेता से आपको घबराहट किस बात की है?

दुनिया में थू-थू हो रही है

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि मैं तो उस उत्तर प्रदेश से आता हूं जहां के लोगों ने भाजपा को मौका दिया और उनका स्वागत किया लेकिन याद रहे कि यूपी के लोग जो स्वागत करते हैं वो धूम-धाम से विदाई भी करते हैं। आपने चुने हुए लोगों और मुख्यमंत्रियों को जेल भेज दिया। जिस लोकतंत्र के लिए दुनिया में भारत का सम्मान होता था, आज उसी भारत की दुनिया में किसी ने सबसे ज्यादा थू-थू करवाई है। इनके 10 साल का कार्यकाल आप देखोगे तो ये ब्रह्मांड की सबसे झूठी पार्टी है। ये 400 पार नहीं 400 हारने जा रहे हैं।

Latest news
Related news