Friday, September 20, 2024

सपा को BJP ने दिया झटका, हेमराज वर्मा भाजपा में शामिल

लखनऊ। सपा के पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता हेमराज वर्मा आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने हेमराज वर्मा को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। बताया जा रहा है कि भाजपा हेमराज वर्मा को लोकसभा कैंडिडेट बना सकती है।

जानिए कौन है हेमराज वर्मा

बता दें कि पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने विधानसभा चुनाव के बाद सपा से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। उन्होंने मरौरी विकास खंड के ग्राम टाह पौटा के प्रधान पद का चुनाव जीतकर राजनीति में प्रवेश किया था। पहले वो बसपा में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने सपा का दामन थम लिया था। सबसे पहले वो बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। अखिलेश सरकार में उन्होंने राज्य मंत्री बनाया गया था लेकिन अब निकाय चुनाव से पहले उन्होंने सपा को झटका देते हुए BJP खेमा में प्रवेश कर लिया है।

Latest news
Related news