Saturday, October 26, 2024

भाजपा ने बगावत करने वालो को दोबारा लगाया गले, हुई घर वापसी, अन्य दलों में भी की सेंधमारी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने अब अपने बागी कार्यकर्ताओं की घर वापसी कराने की धड़-पकड़ शुरू कर दी है। दरअसल बागी कार्यकर्ता वह है जिन्होंने पार्टी के विपरीत जा कर गतिविधियों को अंजाम दिया था। हाल में हुए नगरीय निकाय चुनाव के समय भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए टिकट चाहते थे लेकिन सभी को टिकट दे पाना संभव नहीं था। जिसके बाद टिकट न मिलने की वजह से कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। इस गतिविधि के बाद सैकड़ों की तादाद में पार्टी ने ऐसे बागी कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखाते हुए निष्कासित कर दिया था लेकिन अब दोबारा से इन्हीं कार्यकर्ताओं की पार्टी ने घर वापसी करवाने का निर्णय लिया हैं।

आज हुई अवध क्षेत्र की ज्वाइनिंग

भाजपा द्वारा निष्कासित कार्यकर्ता लगभग सभी क्षेत्रों में मौजूद हैं लेकिन आज इस घर वापसी अभियान की शुरुआत बीजेपी ने अवध क्षेत्र से करने का फैसला किया है। लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आज डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थामा। इस दौरान विधायक नीरज बोरा, महापौर सुषमा खर्कवाल, नीरज सिंह भी मौजूद रहे।

भाजपा लोकसभा से पहले मजबूत कर रही कुनबा

भारतीय जनता पार्टी 2024 से पहले अपने खेमे को मजबूत कर रही है ताकि चुनावी मैदान में अच्छा प्रदर्शन किया जा सके। बागी कार्यकर्ताओं को गले लगाना भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूती देगा। बीजेपी से निष्कासित कार्यकर्ता किसी और पार्टी में जाते इससे पहले बीजेपी ने दोबारा उन्हे गले लगा लिया।

अन्य दलों के कार्यकर्ता भी बने खेमे का हिस्सा

अपने बागी कार्यकर्ताओं की घर वापसी के साथ ही भारतीय जनता पार्टी अन्य दलों में सेंधमारी कर रही है। भाजपा ने आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ कई अन्य दलों के नेताओं को भी बीजेपी ज्वाइन करवाई। जिसमें समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व आईपीएस हरीश कुमार भी शामिल रहे।

Latest news
Related news