Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • जन्मदिन विशेष: राष्ट्रपति शासन के दौरान जन्मे अखिलेश बने यूपी के मुखिया, पिता मुलायम को जाना पड़ा था जेल

जन्मदिन विशेष: राष्ट्रपति शासन के दौरान जन्मे अखिलेश बने यूपी के मुखिया, पिता मुलायम को जाना पड़ा था जेल

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 50वां जन्मदिन है। मात्र 38 वर्ष की उम्र में देश के सबसे बड़े राज्य के मुखिया बनने वाले अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर शुभकमनाएं मिल रही है। सपा कार्यालय में धूमधाम से उनका बर्थडे मनाया जा रहा है। 1 जुलाई 1973 को यूपी के इटावा जिले […]

Advertisement
  • July 1, 2023 7:52 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 50वां जन्मदिन है। मात्र 38 वर्ष की उम्र में देश के सबसे बड़े राज्य के मुखिया बनने वाले अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर शुभकमनाएं मिल रही है। सपा कार्यालय में धूमधाम से उनका बर्थडे मनाया जा रहा है। 1 जुलाई 1973 को यूपी के इटावा जिले के सैफई कस्बे में अखिलेश यादव का जन्म हुआ था। उनके पिता मुलायम सिंह यादव यूपी के दिग्गज नेताओं में गिने जाते थे। अखिलेश का जब जन्म हुआ था तो उस वक़्त यूपी मुख्यमंत्री विहीन था, वहां पर राष्ट्रपति शासन लागू था। दरअसल 1973 में उत्तर प्रदेश पुलिस विद्रोह का दंश झेल रहा था।

मुलायम को हुई थी जेल

बता दें कि उस समय कमलापति त्रिपाठी को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। कानून व्यवस्था बिगड़े इससे पहले यूपी में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया। आर्मी को दंगा शांत कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस घटना का अखिलेश यादव के जीवन पर भी गहरा प्रभाव पड़ा। अखिलेश जब 2 साल के थे तो देश में इमर्जेन्सी लागू हुआ जिसमें उनके पिता मुलायम सिंह यादव को 19 महीने के लिए जेल भेज दिया गया। अखिलेश यादव ने आर्मी स्कूल में पढ़ाई की। उनके करीबियों का कहना है कि उन्हें आर्मी में जाने का मन था लेकिन भाग्य ने उन्हें यूपी की राजनीति में ला दिया।

लखनऊ मेट्रो की रखी नींव

1999 में कन्नौज लोकसभा सीट से अखिलेश ने उपचुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। बेहद कम उम्र में ही सांसद बन गए। वर्ष 2012 में यूपी विधानसभा के चुनाव में सपा ने 403 सीटों में से 224 सीट पर जीत हासिल की। इसके साथ ही अखिलेश यूपी के सीएम बन गए। सबसे कम उम्र में वो यूपी के सीएम बने। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने छात्रों को लेपटॉप बांटे। लखनऊ मेट्रो की नींव अखिलेश यादव ने ही रखी।


Advertisement