लखनऊ। कोई भी शुभ काम करने से पहले विधि- विधान से भगवान की पूजा की जाती है, यह भारत की संस्कृति है। गुरुवार को बजट पेश करने से पहले भारतीय संस्कृति का पालन करते हुए भगवान की पूजा की। यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बजट प्रस्तुत करने से पहले भगवान की पूजा […]
लखनऊ। कोई भी शुभ काम करने से पहले विधि- विधान से भगवान की पूजा की जाती है, यह भारत की संस्कृति है। गुरुवार को बजट पेश करने से पहले भारतीय संस्कृति का पालन करते हुए भगवान की पूजा की। यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बजट प्रस्तुत करने से पहले भगवान की पूजा अर्चना की और उनके आगे हाथ जोड़े।
इससे पहले उन्होंने बजट का लेखा-जोखा भगवान शिव और रामदूत हनुमान के सामने रखा। फिर पूजा की शुरूआत की। पूजा करने के बाद वित्त मंत्री विधानसभा के लिए रवाना हो गए। कुछ देर और फिर सीएम योगी आदित्यनाथ तिजारों का खजाना आम जनता के लिए खोल देंगे। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना साल 2024-25 के लिए राज्य का बजट आज विधानमंडल में पेश करेंगे। यह योगी सरकार 2.0 का चौथा बजट होगा। प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के सरकार के प्रयासों को यह मजबूत आधार बनेगा।
साथ ही बजट में मिशन-2025 को ध्यान में रखते हुए कुछ खास योजनाओं पर धन वहन किया जाएगा। सीएम योगी के बजट का आकार लगभग 8 लाख करोड़ से ज्यादा रहने का अनुमान है। जो अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा। वित्तीय अनुशासन का पालन करते हुए सरकार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए कई ठोस योजनाओं को पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सुबह 11 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगे। बजट गरीब और मध्यवर्गीय परिवारों पर केंद्रित होगा।
बजट पेश होने से पहले कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रशासन का कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं है। जिस सरकार का कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं होता है, उससे अच्छी सरकार कोई नहीं होती है। सब कुछ प्रदेश की 25 करोड़ जनता के कल्याण के लिए है। बजट का आकार विधानसभा में पेश किया जाएगा। यह बजट सभी को शामिल करने वाला बजट है।
Lucknow: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बजट पेश करने से अपने आवास पर की पूजा-अर्चना.#Lucknow #UttarPradesh #Budget2025 #Budget25 #Budget #BudgetSpeech #budgetsession2025 #SureshKumarKhanna #UPBudgetsession #InKhabarUP #LatestUpdates pic.twitter.com/QKRsQnGgzo
— Inkhabar UP (@InkhabarU) February 20, 2025
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का ने कहा, “…कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं है। जिसका कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं है, उससे अच्छी सरकार कोई नहीं है। सब कुछ प्रदेश की 25 करोड़ जनता के कल्याण के लिए है…बजट का आकार विधानसभा में सामने आएगा। यह बजट सभी को… pic.twitter.com/HBghMYcipn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025